डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीन ने करीब 50 साल में विज्ञान की दुनिया में अपनी स्थिति तेजी से बदली है। 1978 में अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में चीन के वैज्ञानिकों के 120 से भी कम शोध प्रकाशित हुए थे, जो दुनिया के कुल शोध का महज 0.02% थे।
वहीं आज चीन शोध और तकनीकी के क्षेत्र में दुनिया का सबसे बड़ा केंद्र बनकर उभरा है। एआई, सेमीकंडक्टर और अंतरिक्ष अनुसंधान जैसे अत्याधुनिक क्षेत्रों में चीन की उपलब्धियां वैश्विक तकनीकी प्रतिस्पर्धा की दिशा बदल रही हैं।