डिजिटल डेस्क, रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान इन दिनों बंकर वाले महल में छिपने को मजबूर हैं। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, यमन के हूती विद्रोही रियाद समेत सऊदी अरब के कई ठिकानों पर हमले तेज कर दिए हैं। ऐसे में बंकरों से लैस महल में उनकी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
इस संकट ने सलमान की उस आलीशान जिंदगी को फिर से चर्चा में ला दिया है, जिसमें हेलीपैड वाली याट से लेकर फोन से चलने वाले फव्वारों तक शामिल हैं।