डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका में घरों की हिफाजत के लिए खरीदी गई बंदूकें अब वहां के बुजुर्गों की जिंदगी के लिए गंभीर जोखिम साबित हो रही हैं। मानसिक तनाव और भूलने की बीमारी से जूझ रहे वृद्ध लोगों में इन हथियारों के कारण खुदकुशी के मामले तेजी से बढ़े हैं।
अमेरिकी स्वास्थ्य एजेंसी सीडीसी के अनुसार, 2024 में 65 से 85 वर्ष आयु वर्ग के 8226 बुजुर्गों की मौत गोली लगने की वजह से हुई। इसका अर्थ है कि हर दिन औसतन करीब 23 बुजुर्गों ने गोली लगने से जान गंवाई। इनमें से 90 प्रतिशत से भी अधिक मामले आत्महत्या के थे।