डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीन के जियांगशी प्रांत स्थित वांगशियान घाटी, जो कभी ग्रेनाइट की खदानों और पर्यावरण विनाश के लिए जानी जाती थी, पुनर्विकास प्रयासों के चलते आज एक भव्य पर्यटन केंद्र में बदल चुकी है। साल 2007 में खदानें बंद होने के बाद 2010 से शुरू हुए पुनर्विकास कार्य ने एक दशक के भीतर इसको इतना खूबसूरत बना दिया है कि अब यहां हर साल लाखों पर्यटक आ रहे हैं।