डिजिटल डेस्क, रियो डी जेनेरियो। ब्राजील के रियो डी जेनेरियो के मशहूर कोपाकबाना बीच पर राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे चरण से पहले एक विशाल लोकतंत्र बचाओ म्यूजिक कॉन्सर्ट आयोजित किया गया।
राष्ट्रपति लूला डिसिल्वा के समर्थन में हुए इस कार्यक्रम में करीब एक किलोमीटर के दायरे में लाखों लोगों की भीड़ उमड़ी। इस कॉन्सर्ट के दौरान कैतानो वेलोसो, जुआवैन और मरीना सेना जैसे प्रसिद्ध संगीतकारों व कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां देकर लोगों में जोश भरा।