डिजिटल डेस्क, मॉस्को। रूस-यूक्रेन युद्ध अब सिर्फ सीमाओं और सैन्य ठिकानों तक सीमित नहीं रह गया है। बल्कि यह आम नागरिकों के डिजिटल जीवन में प्रवेश कर चुका है। यूक्रेन ने रूस की प्रमुख टेक कंपनी यांडेक्स के डेटा सेंटरों को निशाना बनाते हुए एक बड़ा जवाबी अभियान शुरू किया है। इस हमले के कारण रूस में बैंक ऐप्स, टैक्सी, ऑनलाइन डिलीवरी और यहां तक की स्मार्ट घरों के डिजिटल दरवाजों की चाबियां तक ठप हो गईं।