डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने एच-1बी वीजा धारकों को बंधुआ मजदूर कहे जाने पर मचे विवाद के बीच अपनी सफाई दी है। वेंस ने कहा कि उनकी टिप्पणी विदेशी कर्मचारियों के खिलाफ नहीं, बल्कि उनका शोषण करने वाली अमेरिकी कंपनियों के रवैये को लेकर थी।
इसके साथ ही उन्होंने अपनी पत्नी उषा वेंस की भारतीय पृष्ठभूमि का हवाला देते हुए ट्रंप प्रशासन की सख्त इमिग्रेशन नीतियों का बचाव भी किया।