डिजिटल डेस्क, यरुशलम। सऊदी अरब और यमन के हूती लड़ाकों के बीच चल रही लड़ाई के बीच अमेरिका ने पश्चिम एशिया में रहने वाले अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए उन्हें सावधानी बरतने के लिए कहा है।
जिन 12 देशों में रहने वाले अमेरिकियों को सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है उनमें सऊदी अरब, यूएई, कुवैत, जार्डन, बहरीन, ओमान, ईरान, कतर, इराक, लेबनान, यमन और इजरायल हैं।