डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने सोमवार को एक बार फिर फ्रांस में हाल के दिनों में हुए विरोध-प्रदर्शनों और हिंसा के लिए आप्रवासन (इमिग्रेशन) को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने यूरोप और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से अपनी सीमाओं को और अधिक सुरक्षित (सख्त) करने का आग्रह किया।
ट्रंप ने कहा, "फ्रांस में जो हो रहा है, उसका संबंध आप्रवासन (इमिग्रेशन) से है। स्कूलों या किसी और चीज से नहीं।" उन्होंने एक दिन पहले कही गई अपनी बात को ही दोहराया। उन्होंने कहा था, "यह आप्रवासन का मामला है और मैंने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से कहा है कि अपनी सीमाएं बंद कर दें।"