डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने सोमवार को संकेत दिया कि वह अगले महीने चीन में रूस के व्लादिमीर पुतिन और चीन के शी चिनफिंग से मिलने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि इस शिखर वार्ता में मुख्य रूप से परमाणु निरस्त्रीकरण पर चर्चा होगी, लेकिन इसमें यूक्रेन युद्ध का मुद्दा भी शामिल हो सकता है।
ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की एक बार फिर आलोचना करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि यूक्रेन की ओर से कोई और बातचीत करे। क्रेमलिन ने पहले कहा था कि अगले महीने शेन्जेन में होने वाले एशिया-प्रशांत शिखर सम्मेलन में रूस, चीन और अमेरिका के नेता मिल सकते हैं। इससे पहले वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि पुतिन इन तीनों देशों के बीच बातचीत के जरिए एक ऐसा शांति समझौता कराना चाहते हैं, जो मॉस्को के पक्ष में हो।