World
मंगल के चांद से धरती पर आएगी मिट्टी, जापान ने लॉन्च किया ऐतिहासिक मिशन
डिजिटल डेस्क, टोक्यो। मंगल ग्रह के रहस्यमयी चंद्रमाओं की खोज करने और वहां से नमूने वापस लाने के लिए एक ऐतिहासिक मिशन लॉन्च किया गया है। मंगलवार को जापान का एक अंतरिक्ष यान मंगल की ओर रवाना हुआ।
लेखक Digital Desk32K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, टोक्यो। मंगल ग्रह के रहस्यमयी चंद्रमाओं की खोज करने और वहां से नमूने वापस लाने के लिए एक ऐतिहासिक मिशन लॉन्च किया गया है। मंगलवार को जापान का एक अंतरिक्ष यान मंगल की ओर रवाना हुआ।
पांच साल के इस मिशन के लिए दुनिया की पांच अंतरिक्ष एजेंसियां एक साथ आई हैं। इस मिशन का लक्ष्य मंगल के दो छोटे चंद्रमाओं में से बड़े और करीब वाले चंद्रमा फोबोस पर एक रोबोटिक जांच उपकरण और एक रोवर उतारना है।



