डिजिटल डेस्क, दुशांबे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की सरकार के प्रमुखों (हेड्स आफ गवर्नमेंट) की बैठक के दौरान ताजिकिस्तान के अपने समकक्ष के साथ सार्थक चर्चा की।
दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया। राजनाथ एससीओ की काउंसिल आफ हेड्स आफ गवर्नमेंट (सीएचजी) की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर ताजिकिस्तान पहुंचे हैं।