डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। फ्रांस में छात्र विरोध प्रदर्शनों को लेकर एक रिपोर्ट में वैश्विक वामपंथी संगठनों के नेटवर्क पर सवाल उठाए गए हैं। फाक्स न्यूज डिजिटल की नौ अक्टूबर को प्रकाशित रिपोर्ट का दावा है कि शिक्षा से जुड़ी शिकायतों के साथ शुरू हुए प्रदर्शनों को कम्युनिस्ट, समाजवादी और अति-वामपंथी समूह व्यापक राजनीतिक एजेंडे के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।
रिपोर्ट में 50 संगठनों की पहचान करने और उनके नेटवर्क के अमेरिका, ब्रिटेन, ग्रीस, ब्राजील तथा भारत तक फैले होने की बात कही गई है।