डिजिटल डेस्क, अदन। ईरान समर्थित हूती लड़ाकों ने यमन में सरकारी सेना के शिविर पर हमला कर कम से कम 53 सैनिकों को मार डाला है, 200 से ज्यादा सैनिक घायल हुए हैं। हूती का यह हमला देश में चल रही लड़ाई के बीच हुआ है। इस लड़ाई में सऊदी अरब सरकारी सेना के साथ है और उसके समर्थन में सऊदी वायुसेना हूती पर हवाई हमले कर रही है।
पता चला है कि हूती ने शाबवा प्रांत में स्थित अल-आलम सैन्य शिविर पर बैलेस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यमन की नेतृत्व परिषद के प्रमुख राशद अल-अलीमी ने कहा है कि मारे गए सभी सैनिक हाल में भर्ती हुए थे, उनकी मौत का बदला लिया जाएगा।