डिजिटल डेस्क, नैरोबी। यीशु से मिलने के लिए अनुयायियों को भूखे रहकर मरने का आदेश देने वाले केन्या के एक प्रलयवादी पंथ (डूम्सडे कल्ट) के नेता को सोमवार को 190 बच्चों और एक वयस्क की हत्या का दोषी ठहराया गया। इस पंथ से जुड़े 400 से अधिक लोगों की मौत हुई थी।
जस्टिस डायना कावेड्जा ने अपने फैसले में कहा कि गुड न्यूज इंटरनेशनल चर्च के नेता पास्टर पाउल मैकेंजी ने एक ऐसी संगठित व्यवस्था बनाई थी जिसमें धार्मिक शिक्षाओं के जरिये अनुयायियों को मरने तक उपवास करने के लिए मजबूर किया गया।