World
नेतन्याहू को सता रहा अमेरिका से रिश्ते बिगड़ने का डर, बोले- भारत के साथ संबंध मजबूत करना जरूरी
डिजिटल डेस्क, तेल अवीव। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने आशंका जताई है कि भविष्य में इजरायल को अमेरिका में विरोधी प्रशासन का सामना करना पड़ सकता है, जिससे दोनों देशों के सैन्य सहयोग और रणनीतिक साझेदारी पर असर
लेखक Digital Desk51K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, तेल अवीव। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने आशंका जताई है कि भविष्य में इजरायल को अमेरिका में विरोधी प्रशासन का सामना करना पड़ सकता है, जिससे दोनों देशों के सैन्य सहयोग और रणनीतिक साझेदारी पर असर पड़ सकता है।
27 अक्टूबर को होने वाले आम चुनावों से ठीक पहले एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल को अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए भारत और लैटिन अमेरिकी देशों के साथ नए अंतरराष्ट्रीय गठबंधन बनाने होंगे।



