World
इजरायल से ऑस्ट्रिया जा रही फ्लाइट को मिली बम की धमकी, तुरंत पहुंच गया फाइटर जेट
डिजिटल डेस्क, तेल अवीव। इजरायल के तेल अवीव से ऑस्ट्रिया के वियना जा रही ऑस्ट्रियन एयरलाइंस की फ्लाइट (OS82) में बम की धमकी मिली है, जिसके बाद बुल्गारिया की राजधानी सोफिया में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
लेखक Digital Desk53K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, तेल अवीव। इजरायल के तेल अवीव से ऑस्ट्रिया के वियना जा रही ऑस्ट्रियन एयरलाइंस की फ्लाइट (OS82) में बम की धमकी मिली है, जिसके बाद बुल्गारिया की राजधानी सोफिया में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
बम की धमकी की सूचना मिलने के बाद विमान को बुल्गारियाई वायुसेना के मिग-29 लड़ाकू विमान के संरक्षण में सोफिया हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतारा गया। विमान में सवार सभी 51 यात्रियों और चालक दल के 6 सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और अधिकारियों ने सुरक्षा जांच के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है।



