World
'फिर आजमाना चाहते हैं किस्मत?', नए सिरे से युद्ध को लेकर अराघची की ट्रंप को चेतावनी
डिजिटल डेस्क, तेहरान। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की काम तमाम करने वाली धमकी पर तीखा पलटवार किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए अराघची ने कहा कि पिछली बार जब अ
लेखक Digital Desk36K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, तेहरान। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की काम तमाम करने वाली धमकी पर तीखा पलटवार किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए अराघची ने कहा कि पिछली बार जब अमेरिका ने ऐसा करने की कोशिश की थी, तब ईरान पहले से भी ज्यादा मजबूत बनकर सामने आया था।
उन्होंने लिखा कि अगर अमेरिका दोबारा अपनी किस्मत आजमाना चाहता है तो आजमा ले, लेकिन उसे सावधान रहना चाहिए क्योंकि ईरान के पास भी कुछ अधूरे काम बाकी हैं।



