World
'तबाही मचाने वालों को कीमत चुकानी होगी', फ्रांस में दंगाइयों को मैक्रों ने दी चेतावनी; 2400 लोग गिरफ्तार
डिजिटल डेस्क, पेरिस। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने देश भर में दंगा और लूटपाट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि जो कोई भी देश की व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा उसे
लेखक Digital Desk35K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, पेरिस। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने देश भर में दंगा और लूटपाट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि जो कोई भी देश की व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा उसे जवाबदेह ठहराया जाएगा।
उनका ये बयान तब आया है, जब बढ़ती महंगाई और खराब होती सार्वजनिक सेवाओं के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों ने फ्रांस में हाल के वर्षों की सबसे भीषण अशांति का रूप ले लिया। इस दौरान दो लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग घायल हो गए।



