World
यूक्रेन युद्ध पर चर्चा के लिए पुतिन ने ट्रंप और चिनफिंग के साथ त्रिपक्षीय समिट का रखा प्रस्ताव, रिपोर्ट में दावा
डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष पर चर्चा करने के लिए अगले महीने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ एक त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन का प्रस्ताव रखा
लेखक Digital Desk97K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष पर चर्चा करने के लिए अगले महीने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ एक त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन का प्रस्ताव रखा है।
द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, मॉस्को एक ऐसा शांति समझौता चाहता है जो उसके हितों के अनुकूल हो। खबरों के मुताबिक, पुतिन ने 9 अक्टूबर को ट्रंप के साथ फोन पर बातचीत के दौरान यह प्रस्ताव रखा था।



