डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पृथ्वी की कक्षा में 31,000 से ज्यादा मानव-निर्मित वस्तुएं मौजूद हैं, जिन पर नजर रखी जा रही है। इनकी संख्या लगातार बढ़ रही है और इसको लेकर कुछ वैज्ञानिकों ने चिंता जताई है और कहा है कि इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं।
जब हम शहर की रोशनी से दूर जाते हैं तो साफ रात में आसमान में तारे चमकते हुए दिखाई देते हैं लेकिन अगर आप थोड़ा ध्यान से देखें तो शायद आपको आसमान में तेजी से गुजरती हुई रोशनी की एक लकीर दिखाई दे। वह चमकता हुआ बिंदु कोई टूटता तारा नहीं, बल्कि एक कृत्रिम उपग्रह (आर्टिफिशियल सैटेलाइट) है।