डिजिटल डेस्क, सोफिया। तेल अवीव से वियना जा रही ऑस्ट्रियन एयरलाइंस की एक फ्लाइट को बुल्गारिया के सोफिया में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। उड़ान के दौरान क्रू को बम की धमकी मिलने के बाद यह कदम उठाया गया, जिसके बाद विमान की सुरक्षा जांच की गई।
बुल्गारिया के परिवहन और संचार मंत्रालय के अनुसार, फ्लाइट OS82 के रूप में संचालित हो रहे एयरबस ए320 विमान को रोमानिया सीमा के पास बम की धमकी मिलने के बाद सोफिया की ओर मोड़ दिया गया।