World
इक्वाडोर में प्रार्थना सभा के दौरान क्रूस गिरने से पादरी की मौत, वीडियो वायरल
डिजिटल डेस्क, क्विटो (इक्वाडोर)। दक्षिण-पश्चिमी इक्वाडोर में शाम की प्रार्थना करा रहे एक रोमन कैथोलिक पादरी पैट्रिसियो सांचेज की चर्च में उनके पीछे दीवार पर लगा क्रूस गिरने से मृत्यु हो गई। इस प्रार्थना सभा का इंटरनेट मी
लेखक Digital Desk21K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, क्विटो (इक्वाडोर)। दक्षिण-पश्चिमी इक्वाडोर में शाम की प्रार्थना करा रहे एक रोमन कैथोलिक पादरी पैट्रिसियो सांचेज की चर्च में उनके पीछे दीवार पर लगा क्रूस गिरने से मृत्यु हो गई। इस प्रार्थना सभा का इंटरनेट मीडिया पर सीधा प्रसारण किया जा रहा था।
राजधानी क्विटो से 265 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित तटीय शहर ग्वायाकिल में परपेतुओ सोकोरो चर्च के पादरी पैट्रिसियो सांचेज शनिवार शाम को प्रार्थना करा रहे थे।



