जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। महंगाई, बढ़ती असमानता और सार्वजनिक सेवाओं में गिरावट के खिलाफ फ्रांस में शनिवार को हिंसक प्रदर्शन के बाद रविवार को तनावपूर्ण शांति रही। राजधानी पेरिस के अलावा मार्सेय, ल्योन, बोर्डो, रीम्स, स्ट्रासबुर्ग, ग्रेनोबल, नीस और लिमोज समेत कई शहरों में हर तरफ दुकानों, सार्वजनिक संपत्तियों, ऐतिहासिक स्थानों में आगजनी, तोड़फोड़ और लूटपाट के निशान साफ नजर आ रहे थे।