डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप द्वारा रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर शत प्रतिशत टैरिफ संबंधी कानून को टालने के बाद विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा कि भारत कम से कम अगले 60 दिनों तक रूस से तेल खरीद सकता है।
भारत के दौरे पर रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत में रूबियो ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने दो महीने की अस्थायी छूट इसलिए दी है, ताकि प्रतिबंधों और टैरिफ के वैश्विक अर्थव्यवस्था, खासकर अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले असर का आकलन किया जा सके। राष्ट्रपति को विभिन्न पहलुओं का अध्ययन करने और उनके बीच संतुलन बनाने के लिए समय चाहिए।