डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने एक बार कहा था कि आप अपने घर के पीछे सांप नहीं पाल सकते और यह उम्मीद नहीं कर सकते कि वे सिर्फ पड़ोसियों को ही काटेंगे, क्योंकि आखिरकार वे अपने पालने वालों पर ही हमला कर देंगे। यह बात आज पाकिस्तान के हालात पर सटीक बैठती है।
11 अक्टूबर को खैबर पख्तूनख्वा में आपातकाल और गवर्नर शासन लागू होने से यह प्रांत सीधे संघीय नियंत्रण में आ गया है। इसके चलते, जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी 'पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ' (PTI) के नेतृत्व वाला क्षेत्रीय प्रशासन प्रभावी रूप से निलंबित हो गया है।