World
सऊदी सीमा के पास नाजरान में लड़ाकू हेलीकॉप्टर क्रैश, दो पायलटों की मौत; हूती विद्रोहियों ने मिसाइल से गिराने का किया दावा
डिजिटल डेस्क, रियाद। हूती लड़ाकों के साथ चल रही लड़ाई के बीच रविवार को सऊदी अरब का एएच-6 आइ लड़ाकू हेलीकाप्टर सीमावर्ती नाजरान क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में हेलीकॉप्टर के दोनों चालक मारे गए हैं। इस बीच
लेखक Digital Desk20K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, रियाद। हूती लड़ाकों के साथ चल रही लड़ाई के बीच रविवार को सऊदी अरब का एएच-6 आइ लड़ाकू हेलीकाप्टर सीमावर्ती नाजरान क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में हेलीकॉप्टर के दोनों चालक मारे गए हैं। इस बीच सऊदी अरब के लड़ाकू विमानों की बमबारी में हूती के कब्जे वाले यमन के हिस्से में नौ लोग मारे गए हैं। मारे गए लोगों में पांच बच्चे और दो महिलाएं हैं।



