डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फ्रांस में बढ़ती महंगाई, स्कूलों के खराब हालात, शिक्षकों की कमी, कक्षाओं में छात्रों की भीड़ और सड़कों की खराब हालत से लोगों में काफी ज्यादा असंतोष है। लोगों के साथ कई संगठन सड़क पर उतर गए हैं। तोड़फोड़ के साथ कई जगहों पर आगजनी हो रही है।
कुछ छात्रों और संगठनों के द्वारा शुरू हुआ आंदोलन अब धीरे-धीरे राष्ट्रव्यापी बन गया है। बढ़ती महंगाई और जीवन यापन के लिए खर्च का संकट धीरे-धीरे गहराता जा रहा है। इससे राजनीतिक बदलाव की हवा को भी बल मिला है। फ्रांस में अगले साल 2027 में ही राष्ट्रपति का चुनाव है।