डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में एक शिक्षक की हत्या के बाद, उनके परिवारवालों और स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की वे एक हाइवे पर चक्का जाम कर देंगे।
'द बलूचिस्तान पोस्ट' की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर आरोप लगाया कि वे परवेज मजहर की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों को बचा रहे हैं। परवेज मजहर बलूचिस्तान के ग्वादर जिले के तटीय शहर पासनी स्थित 'गवर्नमेंट हाई स्कूल बब्बर शोर' में अरबी के शिक्षक थे।