डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में शनिवार को आए तेज भूकंप से एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि कई कच्चे मकानों को भारी नुकसान पहुंचा है।
रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई। तेज झटकों के कारण लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए और खुले मैदानों में शरण ली।
शनिवार सुबह करीब 10:07 बजे खुजदार जिले और आसपास के क्षेत्रों में तेज झटके महसूस किए गए। पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग के नेशनल सिस्मिक मॉनिटरिंग सेंटर के अनुसार, भूकंप का केंद्र खुजदार से 48 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में 25 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।