World
पेरिस की सड़कों पर फैला कूड़ा, फ्रांस में विरोध-प्रदर्शनों के दौरान देशभर में हिंसा और लूटपाट
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फ्रांस में पिछले कुछ दिनों से विरोध प्रदर्शन जारी है। शनिवार को हुए विरोध प्रदर्शन के बाद सड़कों पर हर तरफ कचरा-ही-कचरा दिखाई दे रहा। इस प्रदर्शन में पांच लाख से ज्यादा लोगों ने अपने गुस्से का इज
लेखक Digital Desk22K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फ्रांस में पिछले कुछ दिनों से विरोध प्रदर्शन जारी है। शनिवार को हुए विरोध प्रदर्शन के बाद सड़कों पर हर तरफ कचरा-ही-कचरा दिखाई दे रहा। इस प्रदर्शन में पांच लाख से ज्यादा लोगों ने अपने गुस्से का इजहार किया। वहीं 1200 प्रदर्शकारियों को गिरफ्तार किया गया।
फ्रांस में लोग स्कूलों की खराब हालत, बढ़ती महंगाई और सड़कों के खस्ताहाल होने की वजह से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार को हुए प्रदर्शन में लाखों लोग सड़क पर उतरे। इस दौरान कई जगहों से हिंसा और आगजनी के साथ-साथ लूटपाट की खबरें सामने आईं। इसके बाद सड़के कचरे से पटी रहीं। लोग आते जाते इनका वीडियो बनाते दिखे। हर तरफ पानी की बोतल, खाने के पैकेट और प्रदर्शनकारियों के कई छोड़े हुए सामान दिख रहे हैं।



