डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने फ्रांस में फैली इस हिंसा अशांति का मजाक उड़ाते हुए कहा कि यह देश मानो क्रांतियों के लिए ही बना है। बढ़ती मंहगाई को लेकर हो रहे विरोध-प्रदर्शन हिंसक हो गए, जिसमें पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें हुईं, लूटपाट हुई और आगजनी की घटनाएं देखी गईं।
फ्रांस के हालात पर मजाक करके हुए ट्रंप ने कहा, 'चलो फ्रांस चलते है? यह एक बहुत प्यारी जगह है। वहां कोई दंगे नहीं होते, कोई क्रांति नहीं होती। वैसे, फ्रांस तो क्रांतियों के लिए एकदम बेहतरीन जगह मिलती है। यकीन ही नहीं होता, चलो फ्रांस चलते हैं और क्रांति में शामिल होते हैं।'