डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भारत को अमेरिका का एक अत्यंत महत्वपूर्ण साझेदार और रणनीतिक सहयोगी बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत जैसे मित्र देशों पर कोई भी टैरिफ या कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाने से पहले उनकी ऊर्जा जरूरतों और प्राथमिकताओं को समझना जरूरी है।
यह बयान ऐसे समय में आया है जब राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने रूसी ईंधन की बिक्री पर लगने वाले कई प्रतिबंधों को फिलहाल टालने का निर्णय लिया है। यह कदम लिंडसे ओ. ग्राहम रूस और ईरान प्रतिबंध अधिनियम के तहत उठाया गया है।