World
सीमा पर फिर भिड़े पाकिस्तान और तालिबान; कई लड़ाके ढेर, सैन्य ठिकाना तबाह
पीटीआई, पेशावर। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार को खैबर पख्तूनख्वा में गोलीबारी के बाद की गई जवाबी कार्रवाई में अफगान तालिबान के कई लड़
लेखक Digital Desk82K पढ़े गए

पीटीआई, पेशावर। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार को खैबर पख्तूनख्वा में गोलीबारी के बाद की गई जवाबी कार्रवाई में अफगान तालिबान के कई लड़ाके मारे गए।
पाकिस्तानी बलों ने अफगान सीमा के पास टोपसर चौकी और शिपोला बेस कैंप को निशाना बनाया। अधिकारियों ने दावा किया कि शिपोला कैंप पूरी तरह नष्ट हो गया। एक सुरक्षा अधिकारी के अनुसार, तैदा सेक्टर, अपर कुर्रम और गूज गढ़ी के इलाकों में गोलीबारी हुई।



