World
नमाज पढ़ने की अनुमति मांगी, फिर को-पायलट ने किया जानलेवा हमला; कैप्टन मच्छर ने सुनाई 30 सितंबर की घटना की आपबीती
पीटीआई, दुबई । दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में सब कुछ सामान्य था। तभी ओमानी को-पायलट ने नमाज पढ़ने के लिए दूसरे कैप्टन से कॉकपिट से बाहर जाने को कहा।
लेखक Digital Desk44K पढ़े गए

पीटीआई, दुबई। दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में सब कुछ सामान्य था। तभी ओमानी को-पायलट ने नमाज पढ़ने के लिए दूसरे कैप्टन से कॉकपिट से बाहर जाने को कहा।
कुछ ही देर बाद भारतीय पायलट स्मित मच्छर पर पीछे से जानलेवा हमला हुआ। 38 वर्षीय कैप्टन मच्छर को पहले लगा कि विमान की छत से कोई हिस्सा टूटकर उनके सिर पर गिरा है, लेकिन जल्द ही उन्हें एहसास हुआ कि उन पर हमला किया जा रहा है।



