पीटीआई, दुबई। दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में सब कुछ सामान्य था। तभी ओमानी को-पायलट ने नमाज पढ़ने के लिए दूसरे कैप्टन से कॉकपिट से बाहर जाने को कहा।
कुछ ही देर बाद भारतीय पायलट स्मित मच्छर पर पीछे से जानलेवा हमला हुआ। 38 वर्षीय कैप्टन मच्छर को पहले लगा कि विमान की छत से कोई हिस्सा टूटकर उनके सिर पर गिरा है, लेकिन जल्द ही उन्हें एहसास हुआ कि उन पर हमला किया जा रहा है।