World
अमेरिका के कंसास में फुटबॉल मैच के दौरान ट्रक ने लोगों को रौंदा, 6 साल के बच्चे समेत 2 की मौत
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका में कंसास के विचिटा शहर में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां स्ट्राइकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बच्चों के फुटबॉल मैच के दौरान अचानक एक ट्रक मैदान में घुस गया, जिसकी चपेट में आने से
लेखक Digital Desk75K पढ़े गए
-1792292129605.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका में कंसास के विचिटा शहर में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां स्ट्राइकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बच्चों के फुटबॉल मैच के दौरान अचानक एक ट्रक मैदान में घुस गया, जिसकी चपेट में आने से 6 साल के मासूम और एक 35 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, इस घटना में 10 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक चला रही 34 वर्षीय महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।



