World
फ्रांस: विश्व युद्ध का दौर भी झेल चुका था लिमोज टाउन हॉल, अब प्रदर्शन-झड़पों में हुआ तबाह
डिजिटल डेस्क, पेरिस। फ्रांस में बढ़ती महंगाई और जीवन-यापन की लागत के विरोध में शनिवार को निकाला गया देशव्यापी मार्च अचानक भीषण हिंसा में बदल गया। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई हिंसक झड़पों, आगजनी और बड़े पैमाने पर
लेखक Digital Desk70K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, पेरिस। फ्रांस में बढ़ती महंगाई और जीवन-यापन की लागत के विरोध में शनिवार को निकाला गया देशव्यापी मार्च अचानक भीषण हिंसा में बदल गया। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई हिंसक झड़पों, आगजनी और बड़े पैमाने पर दुकानों में लूटपाट से देश के कई शहर दहल उठे। यह उपद्रव ऐसे समय में हुआ है जब छात्र हफ्तों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और देश में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं।
पेरिस के डिप्टी मेयर इमैनुएल ग्रेगोइरे के अनुसार, नकाबपोश युवकों द्वारा गाड़ियों में आग लगाने और दुकानों को निशाना बनाए जाने से पेरिस की कई सड़कें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। फ्रांस के प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू ने इस घटना को अत्यधिक तीव्रता वाली हिंसा करार दिया। उन्होंने बताया कि अब तक 1200 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 150 पुलिस अधिकारी घायल हुए हैं।



