World
फ्रांस, बेल्जियम समेत यूरोप के कई देशों में उग्र प्रदर्शन, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुईं झड़पें
रॉयटर, पेरिस। यूरोप के कई देशों में महंगाई, आवास संकट और राजनीतिक नेतृत्व के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं। फ्रांस, बेल्जियम, इटली, पुर्तगाल और अल्बालिया के कई शहरों में शनिवार को पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़
लेखक Digital Desk37K पढ़े गए

रॉयटर, पेरिस। यूरोप के कई देशों में महंगाई, आवास संकट और राजनीतिक नेतृत्व के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं। फ्रांस, बेल्जियम, इटली, पुर्तगाल और अल्बालिया के कई शहरों में शनिवार को पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें हुईं।
फ्रांस में बढ़ती कीमतों और सार्वजनिक सेवाओं में गिरावट के विरोध में, पिछले कुछ वर्षों के सबसे हिंसक प्रदर्शनों में से एक के दौरान, हजारों लोग सड़कों पर उतर आए। फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा कि देश में हिंसा का कोई स्थान नहीं है।



