डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की नई प्रेस सचिव केटी जकारिया (41) का कार्यकाल महज पांच दिन में विवादों की भेंट चढ़ गया। पहली प्रेस ब्रीफिंग के दौरान ही उनकी पेशेवर योग्यता पर सवाल उठने लगे। इसके बाद मीडिया में लगातार सफाई देने के बावजूद शुक्रवार को उन्हें प्रेस सचिव की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया। व्हाइट हाउस ने कहा कि उन्हें नई भूमिका में भेजा जा रहा है, जिसकी घोषणा बाद में होगी।