डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान की खाड़ी तट पर एक कार्गो जहाज डूबने के बाद सैकड़ों स्थानीय मछुआरे छोटी नावों और बचाव जहाजों में निकल पड़े। वे पानी में तैरते कंटेनरों से आईफोन, फ्रेंच परफ्यूम और अन्य सामान निकालने की होड़ में लगे दिखे।
जहाज जीएफएस प्राइड 14 अक्टूबर को डूबा। सिंगापुर के झंडे वाले इस जहाज पर 2500 से ज्यादा कंटेनर लदे थे। वीडियो फुटेज में नावें आधे डूबे कंटेनरों के बीच घूमती दिख रही हैं। कुछ मछुआरे पानी से बक्से खींच रहे हैं, तो एक छोटी नाव पूरे कंटेनर को खींचने की कोशिश कर रही है।