World
यूक्रेन के 15 बिजलीघरों पर रूस का हमला, खाद्यान्न निर्यात के लिए जेलेंस्की ने पड़ोसी देशों से मांगी मदद
डिजिटल डेस्क, कीव। यूक्रेन में ठंड के मौसम की शुरुआत होने के साथ ही ऊर्जा संयंत्रों पर रूसी हमले बढ़ गए हैं। शनिवार को भी रूस ने 15 से ज्यादा बिजलीघरों और गैस स्टेशनों को हवाई हमलों में निशाना बनाया।
लेखक Digital Desk89K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, कीव। यूक्रेन में ठंड के मौसम की शुरुआत होने के साथ ही ऊर्जा संयंत्रों पर रूसी हमले बढ़ गए हैं। शनिवार को भी रूस ने 15 से ज्यादा बिजलीघरों और गैस स्टेशनों को हवाई हमलों में निशाना बनाया।
राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि रूसी हमलों के दुष्प्रभावों से निपटने के लिए हम पूरी कोशिश कर रहे हैं और ऊर्जा संयंत्रों की मरम्मत का कार्य तेज कर दिया गया है। इस बीच यूक्रेन ने पूर्वी यूक्रेन के डोब्रोपीलिया शहर पर रूस के कब्जे के दावे को खारिज किया है। कहा है कि डोब्रोपीलिया पर हमारा नियंत्रण बना हुआ है, वहां पर भीषण लड़ाई जारी है।



