World
फ्रांस में बढ़ती महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन
डिजिटल डेस्क, पेरिस। फ्रांस में बढ़ती महंगाई के खिलाफ और छात्रों के आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शनकारी शनिवार को देशभर में सड़कों पर उतरे। शनिवार का यह प्रदर्शन इंटरनेट मीडिया पर ‘येलो वेस्ट’ आंदोलन को फिर से शुरू करने की
लेखक Digital Desk92K पढ़े गए
-1792247595597.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
डिजिटल डेस्क, पेरिस। फ्रांस में बढ़ती महंगाई के खिलाफ और छात्रों के आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शनकारी शनिवार को देशभर में सड़कों पर उतरे। शनिवार का यह प्रदर्शन इंटरनेट मीडिया पर ‘येलो वेस्ट’ आंदोलन को फिर से शुरू करने की अपीलों के बाद हुआ। यह आंदोलन 2018 में सामाजिक अन्याय के खिलाफ शुरू हुआ था।
शिक्षा बुनियादी ढांचे में सुधार की मांग को लेकर सितंबर के मध्य से प्रदर्शन कर रहे छात्र संगठनों ने समर्थकों से इसमें शामिल होने की अपील की है। फ्रांस के प्रमुख श्रमिक संघों में से एक सीजीटी ने भी प्रदर्शनों का समर्थन किया है।



