World
बांग्लादेश: कॉक्स बाजार के रिसॉर्ट में लगी भीषण आग, 10 लोगों की मौत और 9 की हालत गंभीर
अपडेट डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश के मशहूर पर्यटन स्थल कॉक्स बाजार स्थित सी-साइड रिसॉर्ट में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 10 लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि 9 अन्य लोग घायल हो गए।
लेखक Digital Desk33K पढ़े गए

अपडेट डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश के मशहूर पर्यटन स्थल कॉक्स बाजार स्थित सी-साइड रिसॉर्ट में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 10 लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि 9 अन्य लोग घायल हो गए।
उखिया पुलिस स्टेशन के प्रमुख मोहम्मद अतीकुर रहमान मजूमदार के अनुसार, यह हादसा इनानी क्षेत्र में मरीन ड्राइव पर पटुआरटेक बीच के पास स्थित टुपटुप रेस्टो एंड रिसॉर्ट में हुआ। आग सुबह करीब 6:30 बजे भड़की। फायर सर्विस के प्रवक्ता तल्हा बिन जासिम ने दोपहर करीब 1:30 बजे 10 लोगों की मौत और 9 लोगों के घायल होने की पुष्टि की।



