डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के विपक्षी नेता महमूद खान अचकजई ने दावा किया है कि जेल में बंद पीटीआई के चीफ और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर एक ऐसे समझौते के लिए दबाव डाला जा रहा है जो नवाज शरीफ और बेनजीर भुट्टो के निर्वासन (देश से बाहर रहने) का कारण बना था।
पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, पख्तूनख्वा मिली अवामी पार्टी (PkMAP) के अध्यक्ष और पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में विपक्ष के नेता अचकजई ने शुक्रवार को पेशावर हाई कोर्ट में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह दावा किया।