डिजिटल डेस्क, साना। यमन के बंदरगाह शहर अदन के हवाई अड्डे पर शुक्रवार रात हमला हुआ। पुलिस ने जानकारी दी कि एयरपोर्ट पर दो मिसाइलें गिरीं। 10 दिनों से भी कम समय में हवाई अड्डे पर हुआ यह दूसरा ऐसा हमला है।
पुलिस ने इस हमले के लिए ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों को जिम्मेदार ठहराया है। इस हमले में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।
हूती विद्रोहियों के एयरपोर्ट पर किया मिसाइल अटैक