डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। इसका असर भारत के भी कुछ हिस्सों तक महसूस किया गया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 5.8 थी। भूकंप का केंद्र भी पाकिस्तान में ही था।
भूकंप की निगरानी करने वाली इस एजेंसी ने बताया कि भूकंप का केंद्र मध्य बलूचिस्तान के शहर खुजदार के पास था। आस-पास के कई जिलों में झटके महसूस किए गए, जिसके चलते लोग एहतियात के तौर पर अपने घरों और व्यावसायिक इमारतों से बाहर निकलकर खुली जगहों पर आ गए।