पीटीआई, रियाद। सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को पुन: एडवाइजरी कर सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों को खतरे से आगाह किया।
कहा कि हवाई हमलों के मद्देनजर लोग घरों में ही रहें और बहुत जरूरी होने पर भी बाहर निकलें। लोग किसी तरह की अफवाह पर ध्यान न देते हुए भारतीय दूतावास के संपर्क में रहें।
इस बीच भारतीय एयरलाइन कंपनी एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने रियाद, दम्मम और जेद्दा के लिए अपनी उड़ानें 20 अक्टूबर तक रद रहने की जानकारी दी है।