आईएएनएस, ढाका। बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के आयोजन स्थलों पर हिंसा की 34 घटनाएं सामने आई हैं। इनमें मंदिरों पर हमले, मूर्तियों की तोड़फोड़ और हिंसा के अन्य रूप शामिल हैं।
दो हिंदू संगठनों ने अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे इन हमलों को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाएं और पूरे साल उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करें।
संगठनों के अनुसार, सिलहट, राजबाड़ी, पंचगढ़, नेत्रकोना और तंगैल सहित कई जिलों में मूर्तियों को तोड़ने और मंदिरों पर हमले की घटनाएं सामने आई हैं।