रॉयटर, तैज। यमन सरकार के नियंत्रण वाले दूसरे बड़े शहर तैज को हूती लड़ाकों ने कई दिनों से घेर रखा है और वहां पर भीषण लड़ाई चल रही है। नजदीक आते हूती लड़ाकों के भय से लोग अब शहर में ही सुरक्षित स्थान ढूंढ़कर उनमें छिपने की कोशिश कर रहे हैं। इसके चलते मस्जिदों और स्कूलों में जगह नहीं बची है।
पूरे यमन का तीसरा बड़ा शहर तैज लंबे समय से हूती के निशाने पर है। सितंबर में लड़ाई शुरू होने के कुछ ही दिन बाद हूती ने तैज को अदन से जोड़ने वाली सड़क पर कब्जा कर लिया था और उसके बाद लड़ाकों ने शहर को घेरना शुरू कर दिया।